बलिया के सिकंदरपुर थाने में तैनात थप्पड़बाज इंस्पेक्टर का एक और कारनामा सामने आया है। इस बार एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
पीड़ित इंजीनियर ने बताया कि सिकंदरपुर पुलिस ने उन्हें बुरी तरह से पीटा। दर्जनों पुलिसकर्मियों ने उन पर लात-घूंसे बरसाए, जिससे उनकी पीठ और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। यही नहीं, उन्हें हथकड़ी पहनाकर लॉकअप में डाल दिया गया।
इस घटना के बाद पीड़ित ने मुख्यमंत्री और उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
गौरतलब है कि इस इंस्पेक्टर का एक वीडियो पहले भी वायरल हुआ था, जिसमें वह एक दुकानदार की सरेआम पिटाई करता नजर आया था।
(पीड़ित इंजीनियर नंदलाल गुप्ता का बयान)
“मुझे पुलिस ने बिना किसी कारण बेरहमी से पीटा, लात-घूंसे मारे और लॉकअप में डाल दिया। मैं मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाता हूं।”
