नोएडा: बार एसोसिएशन ऑफ एडवोकेट्स एंड डीड राइटर्स ने सेक्टर-33 में जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य स्वागत किया। समारोह के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष परविंदर भाटी समेत सभी पदाधिकारियों को बुके और शॉल देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर दोनों बार एसोसिएशंस के बीच परस्पर सहयोग बढ़ाने और समन्वय स्थापित कर साथ मिलकर काम करने पर सहमति बनी। स्वागत समारोह में बार एसोसिएशन ऑफ एडवोकेट्स एंड डीड राइटर्स के अध्यक्ष पी.पी.एस. नागर, पूर्व अध्यक्ष एन.के. शर्मा, सी.एस. नागर, एस.पी.एस. बैसोया, चौ. सचिन कुमार, महासचिव एल.सी. शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य मौजूद थे।
इसके अतिरिक्त प्रवीण डेढ़ा, प्रमोद गोयल, महेंद्र यादव, नरेंद्र शर्मा, ओंकार सिंह नागर, एस.डी. सिंह, एस.के. सिंह, नवीन वर्मा, संजीव कुमार, सुभाष शर्मा तथा एआईजी प्रथम और सब रजिस्टारों समेत बड़ी संख्या में बार के सदस्यगण उपस्थित रहे।
