बिसरख थाना पुलिस ने हत्या के एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई दो कारें, एक मोटरसाइकिल और पांच लकड़ी के डंडे बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि मामला 3 नवंबर की रात का है। गौरव नाम का युवक अपने दोस्त लव कुमार के साथ ग्रीन फील्ड स्कूल, तिगरी के पास अपने घर पर बैठा था। तभी कुछ युवक वहां कार में सवार होकर पहुंचे। उन्होंने लव कुमार को पकड़कर बाहर ले गए और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जब गौरव ने अपने दोस्त को बचाने की कोशिश की, तो एक आरोपी ने पिस्टल निकालकर उस पर फायर कर दिया। गोली उसके पैर में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान लव कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया। लगातार की गई छापेमारी और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी शक्ती मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
Related Posts
अंधेरा होते ही राजस्थान में शुरू होता है अवैध खनन का खेल, स्थानीय लोगों ने किए बड़े दावे
- Jyoti Patel
- December 26, 2025
- 0
राजस्थान के अलवर जिले से अवैध खनन को लेकर एक बार फिर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि अरावली की […]
दिल्ली में फार्महाउस से 262 करोड़ की ड्रग बरामद — नोएडा का सेल्स मैनेजर निकला इंटरनेशनल सिंडिकेट का मास्टरमाइंड
- Jyoti Patel
- November 23, 2025
- 0
दिल्ली में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के एक लग्जरी फार्महाउस से 262 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद […]
कौशांबी में मां ने अपनी 12 वर्षीय बेटी को यमुना नदी में धक्का देकर हत्या की
- Jyoti Patel
- November 23, 2025
- 0
कौशांबी (उत्तर प्रदेश) के सराय अकिल थाना क्षेत्र में 21 नवंबर को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आरोपी मीना देवी ने अपनी […]
