यूपी पुलिस ने बिहार के रहने वाले एक फर्जी IAS अधिकारी को गिरफ्तार किया है। यह युवक खुद को IAS बताकर लोगों पर रौब जमाता था और इसी डर-धमक से करोड़ों रुपये की ठगी का नेटवर्क चला रहा था।
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी के चार गर्लफ्रेंड थीं, जिनमें से तीन गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट थीं। वह सभी को अपने रसूख और फर्जी पहचान के सहारे भरोसे में लेता था। कई जगह वह सरकारी अधिकारी बनकर VIP ट्रीटमेंट लेता था और लोगों से काम कराने के नाम पर मोटी रकम वसूलता था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से नकली पहचान पत्र, फर्जी आईडी, VIP स्टिकर और सरकारी दस्तावेज बरामद हुए हैं। कई लोगों से उसने नौकरी लगवाने और सरकारी कॉन्ट्रैक्ट दिलाने का झांसा देकर पैसे लिए थे।
फिलहाल पुलिस उसके पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह भी पता लगा रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को ठगा।
