पटना/आरा: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी तेज हो गई है और इसी कड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बड़ा ऐलान कर दिया है। चिराग ने साफ कहा है कि उनकी पार्टी 243 में से सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
चिराग पासवान आरा में आयोजित एक विशाल जनसभा ‘नव संकल्प महासभा’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनता से कहा –
> “मैं बिहार का बेटा हूं, और हर सीट पर लड़कर ये साबित करूंगा कि बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट सिर्फ नारा नहीं, हमारा संकल्प है। अब मेरी विधानसभा सीट जनता तय करेगी।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई किसी पद के लिए नहीं, बल्कि सम्मान, विकास और युवाओं के अधिकार के लिए है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अकेले नहीं, बल्कि एनडीए (NDA) के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी, ताकि गठबंधन को हर सीट पर मजबूती मिले।
हमले भी बोले विपक्ष पर:
चिराग ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि “जंगलराज” के दौर को जनता अब दोबारा नहीं लाना चाहती। उन्होंने कहा कि पिछले शासन में बिहार के युवाओं को मजबूरन पलायन करना पड़ा, लेकिन अब समय बदल चुका है।
क्या बोले जनता की भूमिका पर?
उन्होंने जनता को सीधा संदेश देते हुए कहा –
> “मेरी सीट वही होगी जो जनता चाहेगी। मैं कहीं से भी चुनाव लड़ने को तैयार हूं।”
क्या है रणनीति?
सूत्रों के मुताबिक, चिराग पासवान की पार्टी को एनडीए गठबंधन में 25-30 सीटें मिल सकती हैं, लेकिन वो खुद 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में हैं, ताकि संगठन का विस्तार और जमीनी पकड़ मजबूत की जा सके।
चुनाव कब?
बिहार में विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2025 में संभावित हैं, जिनमें कुल 243 सीटों पर वोटिंग होगी।
