बिहार में चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ का असर कम, मौसम में हल्के बदलाव की संभावना

बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब ने चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ का रूप ले लिया है. यह तूफान आज दोपहर के आस-पास भारत में प्रवेश करेगा और इसका असर मुख्य रूप से दक्षिण भारत पर देखने को मिल सकता है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार, इस तूफान का बिहार पर कोई डायरेक्ट असर नहीं होगा. आज बिहार में ज्यादातर जगहों पर सुबह के समय कुहासा रहेगा. दिन में धूप निकलेगी और रात होते-होते ठंड का अहसास होगा. कुछ दक्षिणी इलाकों में आंशिक बादल भी हो सकते हैं.

कुमार गौरव ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम भारत से दूर है, जिससे अगले दो दिन तक बिहार के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आएगा. सुबह हल्का कुहासा, दिन में धूप और शाम को ठंड का सामना करना पड़ेगा.

बिहार के पश्चिमी जिलों जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया में न्यूनतम तापमान 10 से 12°C के बीच रहने की संभावना है. इस बीच, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण और सुपौल जिलों में पवन ठंडक महसूस हो रही है.

मौसम विभाग ने 9 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जिसमें सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, मधेपुरा और भागलपुर शामिल हैं. पटना समेत 16 जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रोहतास सबसे ठंडा जिला रहा, जहां तापमान 9.5°C रिकॉर्ड किया गया.

29 नवंबर की रात का तापमान:

डेहरी में न्यूनतम तापमान 9.5°C

खगड़िया में न्यूनतम तापमान 17.6°C

पटना 15.8°C

गोपालगंज 11.4°C

औरंगाबाद 11.3°C

जमुई 11.5°C

बक्सर 12.6°C

मोतिहारी 11.8°C

वैशाली 13.8°C

किशनगंज 11°C

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *