बीटा-1, ग्रेटर नोएडा में अव्यवस्था चरम पर – अवैध दुकानें, गंदगी, खुली नालियां और पार्किंग की भारी किल्लत

ग्रेटर नोएडा के बीटा-1सेक्टर के पास बसा रामपुर गांव इन दिनो कई समस्याओं से जुझ रहा हैं। यहां की सबसे बड़ी समस्या सड़क किनारे बनी अवैध दुकाने हैं। बताया रहा है, कि लोग साम के समय फुटपाथ एंव सड़क पर पैदल चलने वाली जगह पर अवैध रूप से पटरी डालकार दुकाने लगा ली हैं गांव की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है, जिससे ना केवल राहगीरों को परेशानी होती हैं,बल्कि ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन जाती हैं। बच्चे और बुजुर्ग सड़क के बीच से चलने को मजबूर हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

गांव में पार्किंग की भी कोई व्यवस्था नहीं है। लोग अपने वाहन सड़क के किनारे खड़े कर देते हैं, जिससे रास्ता और भी संकरा हो जाता है। इससे आए दिन ट्रैफिक जाम लगता है। सफाई व्यवस्था भी बेहद खराब है। नालियां टूटी और खुली हुई हैं। उनमें से गंदा पानी सड़कों पर बहता है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं और मच्छरों की भरमार से बीमारियों का खतरा बना हुआ है। रामपुर गांव के कुछ दुकानदारो का कहना की यदि यहां बारिश हेती हैं ,तो नाली का पानी दुकान में आने लगता हैं। इसके अलावा, कुछ खाली पड़ी जमीनों पर लोगों ने झुग्गियां डाल रखी हैं और जानवर भी पाल रहे हैं, जिससे गंदगी और बदबू और भी बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *