बेंगलुरु भगदड़ पर सीएम सिद्धारमैया की सख्त कार्रवाई: पुलिस कमिश्नर समेत कई अफसर सस्पेंड, RCB और आयोजकों की गिरफ्तारी के आदेश

बेंगलुरु, 5 जून 2025:

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की जीत के जश्न में शामिल हजारों लोगों की भीड़ बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बेकाबू हो गई, जिससे हुई भगदड़ में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दर्जनों घायल हुए। अब इस गंभीर घटना को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कड़ा एक्शन लिया है।

सीएम ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर, स्टेशन हाउस मास्टर, एसीपी, सेंट्रल डिवीजन के डीसीपी, क्रिकेट स्टेडियम प्रभारी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने प्रशासन की चूक को गंभीर लापरवाही बताते हुए यह कदम उठाया।

गिरफ्तारी के निर्देश

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि RCB, डीएनए इवेंट मैनेजमेंट कंपनी और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के संबंधित प्रतिनिधियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

न्यायिक जांच आयोग का गठन

घटना की गहन जांच के लिए सरकार ने कर्नाटक हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज माइकल कुन्हा की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग गठित किया है। यह आयोग 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपेगा।

सीएम सिद्धारमैया ने कहा, “यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इसमें जिनकी भी जिम्मेदारी है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *