बैंक ऑफ इंडिया ने रिलायंस कम्युनिकेशन (RCom) के 700 करोड़ रुपये के लोन को फ्रॉड घोषित किया है। इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक (SBI) भी इस लोन खाते को धोखाधड़ी मान चुका है।
बैंक का कहना है कि कंपनी ने लिए गए पैसे का सही इस्तेमाल नहीं किया और इसमें गड़बड़ी की गई। इस मामले में अनिल अंबानी का नाम भी जुड़ा है। बैंक ने आरकॉम और उससे जुड़े लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पैसों की हेराफेरी की है।
RCom पहले अनिल अंबानी के नेतृत्व में चलती थी, लेकिन कर्ज का बोझ बढ़ने और कारोबार बिगड़ने के कारण कंपनी दिवालिया हो गई थी। अब बैंकों ने जांच एजेंसियों को जानकारी दी है ताकि पैसों की वसूली हो सके।
