भारत के कड़े फैसलों से घबराया पाकिस्तान, राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की आपात बैठक बुलाई

पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक में पांच बड़े फैसले लिए गए हैं। इनमें सिंधु जल समझौते को रोकना, पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करना, और अटारी बॉर्डर को बंद करना जैसे अहम निर्णय शामिल हैं। इन कदमों से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है।

भारत के इन सख्त फैसलों के बाद पाकिस्तान ने गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ करेंगे। इसमें सेना के तीनों अंगों के प्रमुख, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और अन्य बड़े मंत्री शामिल होंगे।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा है कि भारत के कदमों का उचित जवाब देने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान इस बैठक में भारत के कदमों पर कड़ी प्रतिक्रिया दे सकता है और अपने अगले फैसले तय करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *