पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर करीब दो दशक बाद फिर से सामने आया है। उसने आतंकी संगठन के सदस्यों को संबोधित करते हुए भारत और इजरायल के खिलाफ जिहाद छेड़ने की बात कही है। यह जानकारी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दी गई है।
क्या कहा मसूद अजहर ने?
अपने भाषण में मसूद अजहर ने कहा कि इस्लाम का शासन लाने के लिए सभी को जिहाद में शामिल होना चाहिए। इस भाषण में गाजा युद्ध का भी जिक्र किया गया है, जिससे यह साफ है कि यह भाषण हाल ही का है।
कहां हुआ भाषण?
खुफिया सूत्रों के अनुसार, यह भाषण पाकिस्तान के बहावलपुर के पास 1000 एकड़ में फैले उम्म-उल-कुरा मदरसे और मस्जिद परिसर में हुआ। भाषण के दौरान मसूद अजहर ने भारत के खिलाफ जहर उगला और संगठन में शामिल होने की अपील की।
पिछला रिकॉर्ड
मसूद अजहर 2001 में भारतीय संसद पर हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है। उसे पाकिस्तान में जेल में रखा गया था, लेकिन उस पर कभी मुकदमा नहीं चलाया गया। 2022 में पाकिस्तान ने दावा किया था कि मसूद अफगानिस्तान भाग गया है।
