महाराष्ट्र: कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तेज बुखार से जूझ रहे, इलाज जारी

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, जो हाल ही में मुंबई से अपने गांव सतारा पहुंचे थे, बीमार पड़ गए हैं। उन्हें तेज बुखार हो गया है, और उनका तापमान 104 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे वह घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों की एक टीम उनके गांव पहुंची है, जो उनका इलाज कर रही है। डॉक्टरों का कहना है कि वह 2-3 दिनों में ठीक हो जाएंगे।

चुनाव के बाद, महायुति गठबंधन ने बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है, लेकिन विभागों के बंटवारे पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है। शिंदे ने पहले ही कह दिया था कि वह मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते हैं।

शिंदे से मिलने के लिए उनके गुट के नेता दीपक केसारकर भी गांव पहुंचे थे, लेकिन शिंदे की तबियत खराब होने के कारण उनकी मुलाकात नहीं हो पाई, और केसारकर मुंबई लौट आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *