महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री पद को लेकर एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बीच कड़ा मुकाबला

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर आज बड़ा फैसला हो सकता है। इस रेस में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही है। एकनाथ शिंदे पिछले ढाई साल से मुख्यमंत्री हैं, जबकि भाजपा को 132 सीटें मिलने के बाद देवेंद्र फडणवीस की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।

एकनाथ शिंदे और उनके गुट ने दलील दी है कि उनके शिवसेना गुट का मुंबई, ठाणे और आसपास के इलाकों में बड़ा प्रभाव है। उनका कहना है कि नगर निकाय चुनाव, खासकर बीएमसी चुनाव, को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाना नुकसानदायक हो सकता है। महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों में भी मुंबई में उनकी पकड़ साफ दिखी है।

वहीं, भाजपा हाईकमान इस बात पर विचार कर रहा है कि गठबंधन के दलों को नजरअंदाज करने का गलत संदेश न जाए। फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन दोनों नेताओं के बीच दबाव की राजनीति जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *