महिमा चौधरी की बेटी अर्याना बनीं सबकी नजरों का केंद्र, हूबहू मां की कार्बन कॉपी लगीं

बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिनकी बेटियां उनकी परछाईं लगती हैं। हाल ही में महिमा चौधरी अपनी बेटी अर्याना चौधरी के साथ फिल्म नादानियां की स्क्रीनिंग पर पहुंचीं, जहां मां-बेटी की जोड़ी ने सबका ध्यान खींच लिया। अर्याना को देख ऐसा लगा मानो महिमा की झलक एक बार फिर सामने आ गई हो।

इस मौके पर महिमा चौधरी ने स्टाइलिश डेनिम लुक चुना। उन्होंने ब्लू कॉलर वेस्ट और ओवरकोट स्टाइल जैकेट को फ्लेयर्ड पैंट्स के साथ पेयर किया। वहीं, बेज हील्स और मिनिमल ज्वेलरी में उनका लुक ग्लैमरस लग रहा था।

दूसरी ओर, अर्याना ने व्हाइट आउटफिट में सबको प्रभावित कर दिया। उन्होंने स्पेगेटी टॉप के ऊपर शीयर फ्लोरल प्रिंटेड टॉप पहना, जिसे पफी स्लीव्स ने स्टाइलिश टच दिया। इसे उन्होंने व्हाइट पैंट्स और व्हाइट शूज के साथ पेयर किया। उनकी सिंपल yet एलिगेंट स्टाइलिंग, हल्का मेकअप और बैंग्स हेयरस्टाइल ने उनकी मासूमियत को और निखार दिया।

अर्याना की मुस्कान और चेहरे के हाव-भाव हूबहू उनकी मां की याद दिला रहे थे। सोशल मीडिया पर भी फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें बाकी स्टार किड्स से ज्यादा प्यारा बता रहे हैं। मां-बेटी की इस जोड़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बॉलीवुड में कुछ स्टार किड्स वाकई अपनी मां की जुड़वां लगती हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *