” महिलाओं के लिए घर अब सबसे खतरनाक जगह, 2023 में 51,100 हत्याएं”

पिछले साल हर दिन औसतन 140 महिलाओं और लड़कियों को उनके परिवार के सदस्य या साथी ने मार डाला। इसका मतलब यह है कि अब महिलाओं के लिए उनके घर ही सबसे खतरनाक जगह बन गए हैं। संयुक्त राष्ट्र महिला और संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय ने बताया कि 2023 में लगभग 51,100 महिलाओं और लड़कियों की हत्या उनके घरों में ही उनके परिवार के लोग या पार्टनर ने की। यह आंकड़ा 2022 के मुकाबले बढ़ा है, जब यह 48,800 था।

रिपोर्ट के मुताबिक, अफ्रीका में सबसे ज्यादा हत्याएं हुईं, जहां 21,700 महिलाएं मारी गईं। अमेरिका में भी यह आंकड़ा काफी ज्यादा था, जबकि एशिया और यूरोप में ये दर कम थी। यूरोप और अमेरिका में अधिकांश हत्याएं महिलाओं के पार्टनरों ने की, जबकि पुरुषों की हत्याएं ज्यादातर बाहर होती हैं।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट कहती है कि हर जगह महिलाएं और लड़कियां इस हिंसा का शिकार हो रही हैं और घर अब उनके लिए सबसे खतरनाक जगह बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *