मांस तस्करी मामले में दरोगा पर रिश्वतखोरी का आरोप

गाजियाबाद। मोदीनगर के भोजपुर थाने में एक दरोगा विपिन कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि दरोगा ने मांस तस्करी के मुकदमे से एक व्यक्ति का नाम हटाने के लिए दो लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने 70 हजार रुपये दे दिए, लेकिन बाकी रकम नहीं मिलने पर उसका नाम मुकदमे से नहीं हटाया।

मेरठ के फलावदा निवासी सबलू ने शिकायत की है कि 8 सितंबर 2022 को भोजपुर थाने में मांस तस्करी का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें उसका कोई लेना-देना नहीं था। बावजूद इसके, उसका नाम जोड़ दिया गया। सबलू का कहना है कि दरोगा ने दो गवाहों के सामने उससे 70 हजार रुपये ले लिए थे, लेकिन बाकी रकम न देने पर धमकी दी कि उसे झूठे मुकदमे में फंसा देगा।

सबलू ने जब अपने पैसे वापस मांगे, तो दरोगा ने मना कर दिया। इस मामले में गो रक्षक दल के एक सदस्य सुमित शर्मा का नाम भी शामिल है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है और दरोगा की वर्तमान तैनाती की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *