टाटा AIG जनरल इंश्योरेंस ने मैक्स हॉस्पिटल्स में इलाज के लिए कैशलेस सुविधा बंद कर दी है। इसका मतलब है कि अब टाटा AIG की पॉलिसी रखने वाले लोग मैक्स हॉस्पिटल्स में इलाज कराते समय सीधा बिल कंपनी को नहीं भेज पाएंगे। मरीजों को पहले खुद अपने इलाज का पूरा पैसा भरना होगा और बाद में बीमा कंपनी से क्लेम करना पड़ेगा।
इससे पहले स्टार हेल्थ और नीवा बूपा भी मैक्स हॉस्पिटल्स के साथ कैशलेस इलाज की सुविधा खत्म कर चुके हैं। अब टाटा AIG तीसरी कंपनी बन गई है जिसने ये कदम उठाया है।
इस फैसले का सीधा असर उन पॉलिसीधारकों पर पड़ेगा जो मैक्स हॉस्पिटल्स में इलाज कराना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें इलाज के दौरान ज्यादा पैसों का इंतजाम खुद करना पड़ेगा।
