बिहार की राजनीति में बड़ा दृश्य देखने को मिला। RJD (राष्ट्रीय जनता दल) के विधायक प्रकाश वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर पहुंच गए। आम तौर पर विपक्षी दल के नेता इस तरह सरकार या पीएम के कार्यक्रम में नहीं दिखते, लेकिन प्रकाश वीर ने साफ कहा कि वह मोदी के काम से प्रभावित हैं, इसलिए मंच पर आए हैं।
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा – “मैं किसी कार्रवाई से नहीं डरता, मुझे जो सही लगता है वही करता हूं। प्रधानमंत्री ने देश के लिए जो काम किए हैं, उनकी वजह से मैं यहां आया हूं।”
उनके इस कदम ने बिहार की राजनीति में चर्चा तेज कर दी है, क्योंकि RJD मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में शामिल है और अक्सर बीजेपी व पीएम मोदी के खिलाफ तीखा रुख अपनाती है। ऐसे में विधायक का यह बयान पार्टी के लिए असहज स्थिति खड़ी कर सकता है।
