प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब मुंबई पहुंचे तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने नन्हें पोते रुद्राय शिंदे से उनकी मुलाकात करवाई। रुद्राय बहुत छोटे हैं, लेकिन उन्होंने पीएम मोदी से एक अनोखी और प्यारी मांग कर दी।
नन्हें रुद्राय ने प्रधानमंत्री से कहा – “मोदी बाबा, मुझे फाइटर प्लेन और खिलौने चाहिए।” बच्चे की यह मासूमियत और सीधी बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े, और खुद पीएम मोदी भी मुस्कुरा दिए। पीएम मोदी ने प्यार से रुद्राय को आशीर्वाद दिया।
यह पल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और लोगों ने इस मासूम बातचीत को बहुत पसंद किया। एकनाथ शिंदे ने भी इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जो अब इंटरनेट पर खूब चर्चा में हैं।
