मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात: 7 साल बाद नई शुरुआत की कोशिश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के शहर तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि दोनों नेताओं की आमने-सामने बातचीत लंबे समय बाद हुई है।

बैठक में दोनों देशों के बीच सीमा प्रबंधन और आपसी रिश्तों को सुधारने पर चर्चा हुई। खासतौर पर सीमा पर तनाव कम करने और शांति बनाए रखने के तरीकों पर जोर दिया गया।

गौर करने वाली बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी लगभग 7 साल बाद चीन की यात्रा पर गए हैं। इस दौरान उन्होंने यह संकेत दिया कि भारत और चीन अगर सहयोग करें तो पूरे एशिया में स्थिरता और विकास को मजबूती मिल सकती है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि इस मुलाकात से दोनों देशों के बीच रिश्तों में नरमी और सुधार आने की संभावना है।

मोदी और शी की मुलाकात भारत-चीन संबंधों में नई शुरुआत का इशारा है, जहां पुरानी तनातनी को पीछे छोड़कर दोस्ती और सहयोग की राह तलाशने की कोशिश की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *