मोदी सरकार के 11 साल पर एक दिन में मिले 5 लाख से ज़्यादा जवाब, यूपी टॉप पर – इस राज्य ने ली दूसरी जगह”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को 11 साल पूरे होने पर बीजेपी ने एक बड़ा सर्वे शुरू किया है, जिसका नाम है “नमो ऐप सर्वे”। इस सर्वे के जरिए जनता से पूछा गया कि उन्हें मोदी सरकार का काम कैसा लग रहा है।

सिर्फ एक दिन में ही 5 लाख से ज़्यादा लोगों ने जवाब दिया है। सबसे ज्यादा प्रतिक्रिया उत्तर प्रदेश से आई है। उसके बाद बिहार इस सर्वे में दूसरे नंबर पर रहा है। इस सर्वे में लोगों से कई सवाल पूछे गए हैं जैसे – क्या आपको मोदी सरकार की योजनाएं पसंद हैं? क्या देश सही दिशा में जा रहा है?

बीजेपी का कहना है कि यह सर्वे जनता की सच्ची भावना को दिखाता है और आने वाले चुनाव के लिए भी यह फीडबैक बहुत जरूरी है। पार्टी इस डेटा के आधार पर अपनी रणनीति बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *