गाज़ियाबाद में मंगलवार को शिवशक्ति धाम डासना के प्रमुख और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने बड़ा बयान दिया। वे मेरठ में हिंदुत्ववादी नेता सचिन सिरोही से मिलने पहुंचे, जो हाल ही में जेल से ज़मानत पर बाहर आए हैं। उनके साथ यति अभयानंद गिरी, चहन सिंह बलियान और डॉ. योगेंद्र योगी भी थे।
नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि सचिन सिरोही को एक अवैध मस्जिद का अहिंसात्मक विरोध करने और पुतला जलाने पर जेल भेजा गया, जो गलत है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक साहसी और सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता को भी जेल भेजा जा सकता है, तो फिर आम हिंदू कैसे सुरक्षित रहेगा?
उन्होंने कहा कि अगर हिंदू धर्म के लिए लड़ना है, तो हथियार उठाना पड़ेगा, नहीं तो चुपचाप घर में बैठ जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के अधिकारी जानबूझकर योगी आदित्यनाथ के समर्थकों को निशाना बना रहे हैं, जिससे सरकार की छवि को नुकसान हो रहा है।
अंत में उन्होंने लोगों से अपील की कि सचिन सिरोही जैसे मजबूत कार्यकर्ताओं के समर्थन में खड़े हों, वरना हिंदुओं के मुद्दों पर कोई आवाज़ नहीं उठाएगा।
