दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान शिवम (21) के रूप में हुई, जो अलीगढ़ के मथना गढ़ी गांव का रहने वाला था और नोएडा में रहकर फल बेचने का काम करता था। रविवार रात वह अपनी बाइक से नोएडा से जेवर की तरफ अपने गांव लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक के परिवार ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
