युवक गिरफ्तार, साथी को धमकाकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरो

जारचा थाना पुलिस ने एक युवक की आत्महत्या के मामले में दो साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों आरोपी मृतक की सैलरी हर महीने जबरन खर्च करवा लेते थे। जब युवक ने पैसे देने से मना किया, तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। डर और तनाव में आकर युवक ने अपनी जान दे दी।

मामला खंगौड़ा गांव का है। यहां 19 वर्षीय सोयल ने आत्महत्या कर ली थी। उसके पिता महबूब अली के बयान पर पुलिस ने सोयल के साथ काम करने वाले दो युवकों—खंगौड़ा निवासी राजकिशोर और हापुड़ के सौलाना गांव निवासी रामराज—के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने दोनों को समाना नहर पुलिया के पास से पकड़ा।

तीनों युवक हापुड़ की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। आरोपियों द्वारा लगातार दबाव और धमकी से परेशान होकर सोयल ने 8 दिसंबर को आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *