उत्तर प्रदेश के तीन जिलों में स्थित 114 जर्जर स्कूल भवनों को जल्द ही ध्वस्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन भवनों की हालत बेहद खराब है और जो बच्चों के लिए खतरा बन सकते हैं, उन्हें तुरंत गिरा दिया जाए। जब तक तकनीकी टीम यह न तय कर दे कि कोई भवन पूरी तरह सुरक्षित है, तब तक उसमें पढ़ाई नहीं कराई जाएगी। अगर किसी स्कूल भवन को अभी तुरंत नहीं गिराया जा सकता, तो उसे सील कर दिया जाएगा और ‘यह भवन खतरनाक है’ जैसे चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे। ऐसे मामलों में बच्चों की पढ़ाई पंचायत भवन या किसी वैकल्पिक स्थान पर करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह फैसला छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया है कि सभी स्कूल भवनों की जांच कर जल्द रिपोर्ट दें और आगे की कार्यवाही करें।
यूपी के तीन जिलों में 114 जर्जर स्कूल भवन होंगे ध्वस्त, CM योगी का सख्त आदेश
