यूपी में दिसंबर की बारिश: ठंड के साथ बढ़ेगी सर्दी का असर

दिसंबर का महीना ठंड और बारिश दोनों लेकर आ रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि 26 दिसंबर से उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में बारिश शुरू होगी। अलीगढ़, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, झांसी समेत कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।

23 से 25 दिसंबर तक मौसम स्थिर रहेगा, लेकिन रविवार को हल्का कोहरा दिखाई दे सकता है। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार को कानपुर में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम था। बुलंदशहर और नजीबाबाद में भी ठंड बढ़ी रही। 27 दिसंबर के बाद हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान और गिरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *