यूपी में भीषण शीतलहर, 1 जनवरी तक सभी स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 1 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। यह आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिए हैं।
लगातार गिरते तापमान, घना कोहरा और ठंडी हवाओं के कारण सुबह के समय बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही थी। कई जिलों से बच्चों के बीमार होने की शिकायतें भी सामने आई थीं। इसी को देखते हुए सरकार ने स्कूल बंद करने का निर्णय लिया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ठंड से बचाव के सभी इंतजाम किए जाएं। जरूरतमंदों को अलाव, कंबल और रैन बसेरों की व्यवस्था दी जाए। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चे घर पर ही रहें और ठंड से बचाव करें। मौसम सामान्य होने के बाद ही स्कूल दोबारा खोले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *