साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत आज 74 साल के हो गए। उनके जन्मदिन को उनके फैंस किसी बड़े त्योहार की तरह मना रहे हैं। रजनीकांत की लोकप्रियता सिर्फ साउथ तक ही सीमित नहीं है, बल्कि हिंदी सिनेमा के दर्शकों में भी वह बेहद पसंद किए जाते हैं। उनके चाहने वाले और साथी कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं।
रजनीकांत को बधाई देने वालों में उनके पूर्व दामाद और अभिनेता धनुष भी शामिल हुए। धनुष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर रजनीकांत को ‘माय थलाइवा’ कहकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “सुपरस्टार, जिन्होंने मास और स्टाइल को फिर से परिभाषित किया, को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।”
धनुष और रजनीकांत के बीच का रिश्ता हमेशा खास रहा है। धनुष ने 2002 में रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी, लेकिन 2022 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। 2024 में उनका तलाक कानूनी रूप से फाइनल हो गया। तलाक के बावजूद, धनुष और रजनीकांत के बीच एक गहरा सम्मान और लगाव बना हुआ है। धनुष हर साल रजनीकांत के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देना नहीं भूलते।
