राजेश खन्ना अपने दौर के सबसे बड़े सुपरस्टार माने जाते थे। उनकी फिल्मों का नाम ही सफलता की गारंटी था। उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, जिनमें से एक थी “सच्चा झूठा,” जिसमें उन्होंने डबल रोल निभाया। इस फिल्म में उन्होंने न केवल हीरो का, बल्कि विलेन का किरदार भी बखूबी निभाया। उनकी यही खासियत उन्हें दूसरों से अलग बनाती थी।
“सच्चा झूठा” में राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी ने कमाल कर दिया था। फिल्म का बजट बहुत बड़ा नहीं था, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की। इस फिल्म को डायरेक्ट किया था मनमोहन देसाई ने, और इसकी कहानी उनकी पत्नी जीवनप्रभा एम देसाई ने लिखी थी। राजेश खन्ना और मुमताज के अलावा विनोद खन्ना ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई थी।
यह फिल्म 1970 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। राजेश खन्ना की एक्टिंग को इतना सराहा गया कि उन्हें 1971 में फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला। यह पहली बार था जब उन्होंने एक नेगेटिव रोल किया, और दर्शकों ने उन्हें इस रूप में भी बेहद पसंद किया।
गौर करने वाली बात यह है कि यह फिल्म पहले शशि कपूर को ऑफर की गई थी। लेकिन उन्होंने मुमताज के साथ काम करने से मना कर दिया क्योंकि मुमताज उस समय बी-ग्रेड फिल्मों में काम कर रही थीं। बाद में, राजेश खन्ना ने इस फिल्म को अपनी अदाकारी से यादगार बना दिया।
