रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप D के 32,438 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे 1 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 3 मार्च 2025 तय की गई है।
योग्यता और उम्र सीमा
शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 36 वर्ष तक होनी चाहिए।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की शुरुआत: 23 जनवरी 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 1 मार्च 2025
फीस भुगतान की आखिरी तारीख: 3 मार्च 2025
फॉर्म में सुधार करने की अवधि: 4 मार्च से 13 मार्च 2025
परीक्षा की तारीख: जल्द घोषित होगी
आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस: ₹500
एससी, एसटी, दिव्यांग, ईबीसी: ₹250
भुगतान के तरीके: यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को ₹18,000/- प्रति माह का वेतन मिलेगा।
कैसे करें आवेदन?
1. आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं।
2. रजिस्ट्रेशन करें (यदि नया उपयोगकर्ता हैं) या पहले से अकाउंट हो तो लॉगिन करें।
3. मांगी गई जानकारी भरें और आधार वेरिफिकेशन करें।
4. फोटो और सिग्नेचर सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
5. आवेदन फॉर्म की समीक्षा करें और फीस जमा करें।
6. फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
यदि आप रेलवे में नौकरी पाने के इच्छुक हैं, तो यह बेहतरीन अवसर है। आवेदन की अंतिम तिथि 1 मार्च 2025 है, इसलिए जल्द से जल्द अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
