लाल किला धमाका: कार फटने से मचा हड़कंप, 8 की मौत, 20 से ज्यादा घायल, 8 डॉक्टरों समेत 20 पर जांच तेज

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हरियाणा नंबर की एक i20 कार में धमाका हुआ था। यह धमाका इतना तेज़ था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियाँ और ऑटो भी जल गए। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत और 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि कार में तीन लोग सवार थे और धमाका प्लान के तहत किया गया या अचानक हुआ, इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में 20 लोगों की भूमिका की जांच चल रही है, जिनमें 8 डॉक्टर भी शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस घटना को आतंकी साजिश मानकर जांच कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि इस कांड में शामिल हर दोषी को सजा जरूर मिलेगी। दिल्ली सरकार ने मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 2 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *