वाई एस एस फाउंडेशन ने सशक्त नारी, समर्थ बालक कार्यक्रम का आयोजन पालम ओलम्पिया, ग्रेटर नोएडा में किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना और समाज में सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था। मनीषा सिंह ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
चेतन शर्मा ने कहा, “यह कार्यक्रम सिर्फ मदद देने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को एकजुट करने और सेवा की भावना को बढ़ावा देने का भी प्रयास है।”
कार्यक्रम में स्थानीय सोसायटी के लोग सक्रिय रूप से शामिल हुए और जरूरतमंदों के लिए संसाधन जुटाने और वितरित करने में मदद की। मनीषा सिंह ने कहा, “हमारा उद्देश्य उन तक पहुंचना है जिन्हें सच में मदद की जरूरत है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।”
सलीम बैरिन ने बताया, “YSS द्वारा कपड़े बांटना समाज में वंचितों के लिए मदद का एक अहम कदम है। यह उनके जीवन में खुशी और आत्मसम्मान लाने की कोशिश है।”
YSS फाउंडेशन ने सभी योगदानकर्ताओं का धन्यवाद किया और भविष्य में ऐसे और कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाई। कार्यक्रम में मनीषा सिंह, मेघा खट्टर, सलीम बैरिन, विक्रम सेठी, अर्चना श्रीवास्तव, चेतन शर्मा और स्थानीय लोग शामिल थे।
