वाशिंगटन डी.सी.: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डी.सी. में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की संदिग्ध हमले में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह दर्दनाक घटना 21 मई को लिलियन एंड अल्बर्ट स्मॉल कैपिटल यहूदी संग्रहालय के बाहर हुई, जहां दोनों कर्मचारी एक कार्यक्रम से लौट रहे थे।
पुलिस ने मृतकों की पहचान यारोन लिशिंस्की (30), जो जर्मन-इजरायली नागरिक थे, और सारा लिन मिलग्रिम (26), अमेरिकी नागरिक, के रूप में की है। दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और जल्द ही सगाई करने वाले थे।
हमलावर एलियास रोड्रिगेज (31), शिकागो निवासी, को घटना स्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने “फ्री फिलिस्तीन” के नारे लगाए और एक 9mm हैंडगन लेकर था। एफबीआई और स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे यहूदी विरोधी हिंसा करार दिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने भी इस घटना को आतंकवादी कृत्य बताया है।
इस हमले के बाद अमेरिका भर में यहूदी संस्थानों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मामला जांच के दौर में है।
