वोट डालते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें EVM का बटन कितनी देर दबाना है

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग अब शुरू होने वाली है। राज्य की 243 सीटों पर अलग-अलग चरणों में मतदान होगा। चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान के समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें।

जब आप EVM मशीन पर वोट डालें, तो जिस प्रत्याशी को वोट देना है, उसके सामने वाला बटन एक बार दबाएं और 1–2 सेकंड तक दबाकर रखें। जैसे ही आप बटन दबाएंगे, मशीन से ‘बीप’ की आवाज़ आएगी और साथ लगे VVPAT बॉक्स में उस उम्मीदवार का नाम और चुनाव चिन्ह कुछ सेकंड के लिए दिखाई देगा। यह इस बात का सबूत है कि आपकी वोट सही ढंग से दर्ज हुई है।

मतदान केंद्र पर जाने से पहले मान्य पहचान पत्र (जैसे वोटर आईडी, आधार कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) ज़रूर साथ लें। मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन, कैमरा या किसी राजनीतिक प्रचार सामग्री को ले जाना मना है।

चुनाव आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे शांतिपूर्वक लाइन में लगें और मतदान का अधिकार ज़रूर इस्तेमाल करें, क्योंकि हर वोट लोकतंत्र की ताकत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *