ग्रेटर नोएडा, 07 अगस्त। एकल श्रीहरि ग्रेटर नोएडा विभाग की ओर से गुरुवार को शबरी बस्ती में रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन की सदस्यों ने बस्ती के बच्चों के साथ राखी का पर्व धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में फैली ऊंच-नीच की भावना को खत्म कर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर बच्चों को उपहार और मिठाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम में चारों ओर खुशी का माहौल रहा। महिलाओं ने बच्चों को राखी बांधी और पारंपरिक गीतों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। सबसे खास बात यह रही कि संगठन की सबसे छोटी सदस्य चार्वी ने भी बच्चों के साथ मिलकर पर्व का आनंद लिया।
कार्यक्रम में संगठन की अध्यक्ष बबिता बंसल, कार्याध्यक्ष सरोज तोमर, महामंत्री ममता सिंह, गौग्राम योजना प्रभारी सीमा बंसल, शबरी बस्ती योजना प्रभारी रश्मि जिंदल, कार्यक्रम प्रभारी मीनाक्षी माहेश्वरी, संक्रांति प्रभारी सरोज अरोरा, वरिष्ठ सदस्याएं रश्मि अरोरा और बबिता वर्मा मौजूद रहीं।
संगठन की ओर से जानकारी दी गई कि अगला रक्षाबंधन कार्यक्रम सेना और पुलिस के जवानों के साथ मनाया जाएगा, ताकि देश सेवा में लगे लोगों का सम्मान किया जा सके।
