शाम्भवी महामुद्रा ट्रस्ट ने किया माँ दुर्गा सप्तशती पाठ और 251 दीपों की महाआरती

नोएडा, सेक्टर 19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में शाम्भवी महामुद्रा ट्रस्ट की ओर से माँ दुर्गा सप्तशती के 20वें भव्य पाठ और 251 दीपों की महाआरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कथा वाचिका एवं ट्रस्ट की महासचिव श्रीमती कनक लता (कनक) ने माँ दुर्गा सप्तशती का पाठ किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता, डायरेक्टर डॉ. रश्मि गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि संजय वाली, नमिता बाली, महा मंडलेश्वर कृष्णा शर्मा, पूर्व विधायिका बिमला बाथम सहित कई गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री और कृषि अनुसंधान परिषद अध्यक्ष कै. विकास गुप्ता, विधायक पंकज सिंह के भाई अनिल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश चौहान, जिला भाजपा महासचिव गणेश जाटव, एनपी सिंह, राजकुमार गुप्ता, श्रीकांत पोरवाल, जय वैश्य समाज अध्यक्ष राजीव पोरवाल सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

पूरे कार्यक्रम में शाम्भवी महामुद्रा ट्रस्ट, अ. भा. अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल, पोरवाल समाज सेवा समिति और केला मेला गीगी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट का सहयोग रहा। समापन पर ट्रस्ट अध्यक्ष सुधीर चंद्र पोरवाल ने सभी अतिथियों, मंदिर समिति, सहयोगी संस्थाओं और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार जताया और उपस्थित श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *