शाहदरा स्टेशन पर चलती ट्रेन में मौत से जंग… RPF की ‘शेरनी’ पूनम ने बचाई जान!

प्लेटफॉर्म से गिर रही थी महिला, 2 सेकंड में हो सकता था बड़ा हादसा, लेकिन ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल पूनम कुमारी ने दिखाई जान की बाज़ी लगा देने वाली बहादुरी।

दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात एक पल में मौत सामने खड़ी थी… और उसी पल एक फ़रिश्ता भी।

रात 11:21 बजे, जब कालिंदी एक्सप्रेस धीरे-धीरे प्लेटफॉर्म नंबर 3 से सरकने लगी, तभी S-4 कोच में चढ़ रही एक महिला का पैर फिसला और वो सीधा ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगी। ये वो लम्हा था जब ज़िंदगी और मौत के बीच सिर्फ़ एक सेकंड का फासला था।

ड्यूटी पर तैनात RPF की महिला कांस्टेबल पूनम कुमारी की नज़र जैसे ही इस हादसे पर पड़ी, उन्होंने बिना एक सेकंड गंवाए छलांग लगाई और गिरती महिला को समय रहते पकड़ लिया। न तो डर, न झिझक — सिर्फ़ फर्ज और फुर्ती। पूनम ने अपनी जान की परवाह किए बिना महिला को खींचकर बाहर निकाला।

इस एक फैसले से बच गई एक जान… टल गया बड़ा हादसा।

रेलवे ने पूनम की इस बहादुरी की सराहना करते हुए इसे RPF की सतर्कता और मानवता का आदर्श उदाहरण बताया है। साथ ही, यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें — ज़िंदगी की रफ्तार ट्रेन से तेज़ नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *