शाहिद कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘देवा’ का टीज़र रविवार को रिलीज कर दिया गया। शाहिद ने इस एक्शन से भरपूर टीज़र को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फिल्म में शाहिद जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। ‘कबीर सिंह’ के बाद एक बार फिर शाहिद गुस्सैल और दमदार पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में पूजा हेगड़े और पवेल गुलाटी भी अहम किरदारों में हैं। इसे रोशन एंड्रयूज ने डायरेक्ट किया है।
31 जनवरी को होगी रिलीज, शाहिद के एक्शन का मिलेगा तगड़ा डोज
फिल्म ‘देवा’ 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। टीज़र में शाहिद के एक्शन और दमदार डायलॉग की झलक दिख रही है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में शाहिद गुंडों से लड़ते और न्याय के लिए खड़े होते नजर आएंगे।
शाहिद ने पिछले साल बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति सेनन के साथ ‘ तेरी बातो में उलझा जिया ‘ जैसी हिट फिल्म गयी थी, वैसे ही ‘ब्लड डैडी सीरीज में भी उनके एक्शन, जलवे की खूब तारीफ हुई थी । लेकिन 2025 में देवा फ़िल्म से साल को यादगार बनाने की तैयारी जारी है, फ़िल्म को लेकर फैन्स की काफ़ी उम्मीदें बढ़ गयी है, उनकी फ़िल्म के दमदार एक्शन को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं l
Report by- jyoti patel
