नोएडा के सेक्टर-51 स्थित होशियारपुर गांव में एक होटल पर शाही पनीर नहीं मिलने से नाराज दो बाइक सवार युवकों ने होटल मालिक की जमकर पिटाई कर दी। घटना सोमवार रात करीब 11 बजे बालाजी शुद्ध भोजनालय में हुई, जब युवक खाना लेने पहुंचे।
होटल मालिक प्रदीप ने उन्हें बताया कि शाही पनीर खत्म हो चुका है। इस बात से गुस्साए युवकों ने पहले झगड़ा किया, फिर मारपीट शुरू कर दी और होटल में तोड़फोड़ भी की। जाते-जाते दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने सेक्टर-49 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
