ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बड़ी संख्या में पीड़ित किसान एकत्रित होते हुए अपनी मांगो को लेकर एक ज्ञापन मुख्य कार्यपालक अधिकारी को सौंपा। यह ज्ञापन उप जिलाधिकारी श्री मुकेश कुमार सिंह द्वारा प्राप्त किया गया। किसानों ने बताया कि उनकी अधिग्रहित भूमि के बदले में उन्हें पुरी आबादी भूखंड नही मिला। उनका कहना है,कि उनकी भूमि अधिग्रहित किए जाने के बाद भी उन्हें पूरा आबादी भूखंड नहीं मिला है। उन्होंने मांग की कि जिन्हें केवल 6 प्रतिशत आबादी भूखंड मिला है, उन्हें शेष 4 प्रतिशत और दिया जाए ताकि कुल 10 प्रतिशत का हक पूरा हो सके। किसानों ने यह भी याद दिलाया कि पूर्व चेयरमैन श्री रमा रमन द्वारा किसान संगठनों के साथ समझौता किया गया था कि विकास कार्यों में सहयोग के बदले उन्हें मुआवजा और आबादी भूखंड मिलेगा। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे प्राधिकरण के गेट पर भूख हड़ताल करेंगे और आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। सभी पीड़ित किसानों ने एक स्वर में कहा कि अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
शेष 4 प्रतिशत आबादी भूखंड की मांग को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
