ग्रेटर नोएड़ा 12 जुलाई, ग्रेटर नोएड़ा में बारिश के बाद सड़क किनारे जलभराव से लोग काफी परेशान बन गया है। पानी की निकासी न होने के कारण सड़क के किनारे कीचड़ और गंदे पानी से भर गए हैं, जिससे न केवल वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है, बल्कि पैदल चलने वालों के लिए भी यह खतरनाक साबित हो रहा है। बारिश के बाद ग्रेटर नोएडा की कई सड़कों के किनारे पानी भर गया है। खासक सुरजपूर के सर्विस रोड और पेड़ों की लाइन के पास का इलाका पूरी तरह पानी में डूबा हुआ है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सड़क के किनारे खड़ी कारों के टायर तक पानी में डूबे हुए हैं। इससे गाड़ियों को पार्क करने में दिक्कत हो रही है और अगर कोई गाड़ी फिसल जाए तो बड़ा हादसा भी हो सकता है स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद हमेशा यही स्थिति बन जाती है। नाली की सफाई समय पर नहीं होती, जिससे पानी सड़क किनारे जमा हो जाता है। इस जलभराव से मच्छर पनपने लगते हैं, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। सड़क के किनारे जहां पेड़ लगे हैं, वहां पानी इस कदर भरा है कि लोग पैदल भी नहीं निकल पा रहे। कई बार बाइक सवार इस गड्ढे में गिर भी चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए नालियों की सफाई और जलनिकासी की उचित व्यवस्था की जाए ताकि जलभराव की समस्या से छुटकारा मिल सके।
सड़क किनारे भरा पानी बना मुसीबत, गाड़ियां हुईं परेशान, हादसे का खतरा
