सत्यम स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म एंड मास कम्युनिकेशन में 19 दिसंबर को वार्षिक मीडिया फेस्ट ‘इग्नाइट 2K25’ का सफल आयोजन किया गया। यह संस्थान एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय से जुड़ा हुआ है। इस बार कार्यक्रम की थीम “विरासत उदय: हमारी धरोहर का उत्थान” रखी गई थी, जिसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति और आधुनिक मीडिया को जोड़ना था।
मीडिया फेस्ट में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोग और खास मेहमान शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने और मीडिया के काम को करीब से समझने का अवसर मिला।
इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट सीमा कुशवाहा, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से जुड़े श्री दुर्गा नाथ स्वांकर और दिल्ली विधानसभा के संयुक्त सचिव श्री कंचन आज़ाद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने मीडिया की जिम्मेदारी, कानून और सही जानकारी के महत्व पर अपने विचार रखे।
रेड एफएम के आरजे अमन ने छात्रों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया। वहीं फोर्टिस अस्पताल, नोएडा के डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में सही जानकारी और संवाद कितना जरूरी है। सत्यम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की चेयरपर्सन डॉ. स्नेह सिंह ने कहा कि यह मीडिया फेस्ट छात्रों की सोच, रचनात्मकता और संस्कृति से जुड़ाव को दिखाता है। स्कूल की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका सरकार ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को आत्मविश्वास देते हैं और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करते हैं। कार्यक्रम में शास्त्रीय गायिका डॉ. सरोज मिश्रा ने भारतीय संगीत की सुंदर प्रस्तुति दी और संस्कृति को बचाए रखने का संदेश दिया। इसके अलावा नृत्य, गायन, फोटोग्राफी, नुक्कड़ नाटक, फैशन शो और मोबाइल फिल्म बनाने जैसी कई प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन खुशी और उत्साह के माहौल में हुआ। इग्नाइट 2K25 ने यह दिखाया कि सत्यम स्कूल न केवल पढ़ाई, बल्कि रचनात्मकता और संस्कारों पर भी पूरा ध्यान देता है।
सत्यम स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म में मीडिया फेस्ट ‘इग्नाइट 2K25’ का आयोजन
