सर्दियों में ठंड से बचने के लिए लोग अक्सर गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं, लेकिन पुरुषों के लिए यह आदत नुकसानदायक साबित हो सकती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्यादा गर्म पानी से नहाने या हॉट वॉटर टब में लंबे समय तक बैठने से पुरुषों की फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ता है।
विशेषज्ञ बताते हैं कि पुरुषों के अंडकोष का तापमान शरीर के अन्य हिस्सों से लगभग 4 डिग्री कम होता है, जिससे स्पर्म प्रोडक्शन सही रहता है। लेकिन गर्म पानी से नहाने पर अंडकोष का तापमान बढ़ जाता है, जिससे स्पर्म निर्माण और टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
आयुर्वेद और वैज्ञानिक चेतावनी
आयुर्वेद में भी यह माना गया है कि पुरुषों को अपने प्राइवेट पार्ट पर गर्म पानी नहीं डालना चाहिए। वैज्ञानिकों के अनुसार, अंडकोष का तापमान यदि 1-2 डिग्री भी बढ़ जाए, तो फर्टिलिटी पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह
फर्टिलिटी बनाए रखने के लिए हेल्दी डाइट, तनाव से बचाव और नियमित व्यायाम की सलाह दी गई है। साथ ही, शराब और सिगरेट जैसी आदतों से दूरी बनाने को कहा गया है। किसी भी समस्या की स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
