सर्दियों में बथुआ को डाइट में किसी भी तरह जरूर शामिल करें। वैसे तो बथुआ का साग, बथुआ की रोटी, बथुआ के पराठे और बथुआ की पूरी बनाकर लोग खूब खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी बथुआ का रायता खाया है। बथुआ का रायता खाने में बहुत टेस्टी लगता है। बथुआ शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। दही में मथुआ डालकर खाने से इसकी तासीर बदल जाती है। इससे शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल और पोषण मिलता है। तो जानते हैं बथुआ का रायता बनाने की रेसिपी?
बथुआ का रायता रेसिपी
पहला स्टेप- बथुआ का रायता बनाना बहुत आसान है। आपको इसके लिए साफ और हरे पत्ते वाला बथुआ लेना है। बथुआ को अच्छी तरह धो लें और काट लें। अब आप दो तरह से रायता बना सकते हैं। एक उबालकर और एक कच्चा काटकर।
3. कच्चा रायता बनाने का तरीका: बथुआ को काटकर सीधे दही में डालें। अब इसमें काला नमक, सेंधा नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर और लाल मिर्च डालें। अच्छे से मिला लें।
4. सजावट: रायते को हरे धनिए से सजा लें। आप चाहें तो ऊपर से भुना हुआ जीरा भी छिड़क सकते हैं।
5. परोसना: बथुआ का रायता ठंडा परोसें। यह सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है और स्वाद में भी लाजवाब होता है।
बथुआ का रायता स्वादिष्ट और सेहतमंद दोनों होता है, जिसे आप किसी भी समय खा सकते हैं।
