सलमान खान ने हाल ही में अपनी पसंदीदा प्लेलिस्ट का खुलासा किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दिग्गज गायिका आशा भोसले अपनी पोती जनाई के गाने ‘केंदी है’ को सुनती नजर आईं। इस वीडियो को साझा करते हुए सलमान ने लिखा, “आशा जी, आप बहुत प्यारी हैं और यह गाना भी बहुत प्यारा है। बधाई हो, जनाई! ‘केंदी है’ पहले से ही मेरी प्लेलिस्ट में शामिल है।”
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका निभा रही हैं। ‘सिकंदर’ का निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है, जो पहले ‘गजनी’ जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म से सलमान और निर्माता साजिद नाडियाडवाला की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है, जो इससे पहले 2014 की ब्लॉकबस्टर ‘किक’ में साथ काम कर चुके हैं।
इसके अलावा, सलमान खान के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का फिनाले भी हाल ही में हुआ, जिसमें करणवीर मेहरा को विजेता घोषित किया गया। इस सीजन में करण के साथ विवियन, रजत दलाल, चुम दरंग, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह टॉप 6 फाइनलिस्ट में शामिल थे। शो में कई अन्य चर्चित चेहरे भी नजर आए, जिनमें शिल्पा शिरोडकर, चाहत पांडे, कशिश कपूर, सारा अरफीन खान, दिग्विजय सिंह राठी और तजिंदर बग्गा जैसे नाम शामिल थे।
