बिसरख कोतवाली में एक युवक से धोखाधड़ी कर खाते से पैसे निकलाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। जिसके बाद शिकायत के अधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर एक स्थित रिदम काउंटी सोसाइटी में विकास कुमार परिवार के साथ रहते हैं। विकास ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को उनके बैंक खाते से किसी ने 159000 रुपये निकाल लिए। पीड़ित को इसके बारे में कुछ पता भी नहीं चल सका। किसी ने ना कोई फोन किया ना ओटीपी मांगा। पीड़ित ने बताया कि उसने किसी भी लिंक पर क्लिक भी नहीं किया। साइबर ठग ने धोखाधड़ी कर खाते से पैसे निकाले हैं। बिसरख कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
साइबर ठगों ने युवक के बैंक खाते से 1.59 लाख रुपये किए उड़ाने
