सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव, अब कन्या को सीधे बैंक खाते में मिलेंगे ₹60 हजार

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव करते हुए अब कन्या को सीधे बैंक खाते में ₹60 हजार देने का फैसला किया है। पहले इस योजना के तहत कुल ₹51 हजार की सहायता दी जाती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर ₹1 लाख कर दिया गया है।

नई व्यवस्था के तहत:

₹60,000 की राशि कन्या के बैंक खाते में जमा की जाएगी।

₹25,000 की गृहस्थ सामग्री दी जाएगी।

₹15,000 सामूहिक विवाह आयोजन में खर्च होंगे।


इसके साथ ही अब योजना का लाभ लेने की सालाना आय सीमा भी ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹3 लाख कर दी गई है। विधवा, तलाकशुदा और निराश्रित महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि यह नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की जाए, जिससे आगामी विवाह आयोजनों में लाभार्थियों को इसका फायदा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *