मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के करीब चार साल बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मुंबई कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट फाइल कर दी है। रिपोर्ट में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को क्लीन चिट दी गई है। सीबीआई ने अपनी जांच में निष्कर्ष निकाला है कि सुशांत की मौत आत्महत्या थी और इसमें किसी का कोई हाथ नहीं था।
क्या कहा गया रिपोर्ट में?
सीबीआई की जांच में पाया गया कि कोई भी ऐसा सबूत नहीं मिला, जिससे साबित हो कि सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था। इस रिपोर्ट के साथ ही रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ सभी आरोप खारिज हो गए हैं।
क्या था पूरा मामला?
14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में मिला था। शुरुआत में मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या माना, लेकिन सुशांत के पिता के.के. सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने, आर्थिक धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके बाद बिहार सरकार की सिफारिश पर मामला सीबीआई को सौंपा गया।
सुशांत के परिवार का क्या कहना है?
सुशांत के परिवार की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन इससे पहले वे सीबीआई जांच की मांग कर चुके थे और इसे हत्या करार दे रहे थे।
क्या अब केस बंद हो गया?
सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के बाद अब इस केस में कोई और जांच नहीं होगी, जब तक कि कोई नया सबूत सामने न आए। इस रिपोर्ट के साथ रिया चक्रवर्ती और अन्य आरोपियों के खिलाफ सभी केस खत्म हो गए हैं।
