सूरत में इंस्टाग्राम मैसेज को लेकर युवक की हत्या, दो नाबालिग समेत छह गिरफ्तार

सूरत (गुजरात): सूरत शहर में एक युवती को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजने के विवाद में 26 वर्षीय युवक स्टीवन घांटीवाला की हत्या कर दी गई। यह घटना लंगर सर्कल इलाके में हुई। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ध्रुव राठौड़ (19) ने देव खलासी नामक युवक की प्रेमिका को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजा था, जिससे नाराज होकर देव ने उसे फटकारा। इसके बाद ध्रुव ने अपने साथियों के साथ देव को मिलने बुलाया। देव अपने दोस्त स्टीवन और तीन अन्य के साथ वहां पहुंचा। कहासुनी के दौरान झगड़ा हुआ और स्टीवन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। झगड़े में स्टीवन के तीन अन्य दोस्त घायल हुए हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, लेकिन हालात नियंत्रण में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *