अगर आप सुबह हेल्दी नाश्ता नहीं लेते हैं तो यह आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। इससे शरीर में कमजोरी और कई बीमारियाँ हो सकती हैं। इसलिए सुबह के नाश्ते में मखाना और दूध का सेवन करना फायदेमंद है। यह दोनों चीजें प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन से भरपूर होती हैं, जो शरीर को ताजगी और ऊर्जा प्रदान करती हैं। मखाना और दूध से तैयार खीर एक स्वादिष्ट और हेल्दी विकल्प है।
मखाना और दूध से खीर बनाने की विधि
1. सबसे पहले 1 कटोरी मखाने लें और एक पैन में 1 चम्मच घी डालकर मखाने को हल्का भून लें। जब मखाने क्रिस्पी हो जाएं, तब उसमें काजू, बादाम और अखरोट डालकर थोड़ा और भून लें।
2. अब इन भुने हुए मखानों और मेवों को निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
3. एक कढ़ाई में दूध डालकर उबालने के लिए छोड़ दें। उबलते हुए दूध में भुने हुए मखाने और मेवे डालें। आप चाहें तो मेवों को दरदरा पीसकर भी डाल सकते हैं।
4. अब इसे थोड़ी देर उबालने दें, फिर उसमें इलायची और स्वाद अनुसार चीनी डालें।
5. अब आपकी मखाना खीर तैयार है। इसे गर्मागरम सर्व करें।
इसमें आप अपनी पसंद के अन्य ड्राईफ्रूट्स भी डाल सकते हैं, जैसे चिरौंजी। यह हेल्दी और स्वादिष्ट नाश्ता बच्चों को भी पसंद आएगा। आप चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे यह और भी सेहतमंद बन जाएगा।
